छत्तीसगढ़

13 अप्रैल को बस्तर में प्रियंका वाड्रा के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन भी, पूर्व मंत्री ने प्रियंका के पद को लेकर उठाए सवाल

प्रियंका वाड्रा क्या कोई मंत्री हैं, विधायक हैं या सांसद हैं, जो उनके कार्यक्रम के लिए जनपद पंचायत के सीईओ की ड्यूटी लगाई गई है

AINS BASTAR…छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के जगदलपुर में महिला सम्मेलन के लिए बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा को आमंत्रित किया है, इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ इकट्ठी करने के लिए जहां कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी लग गए हैं वहीं प्रशासन को भी तैयारी में लगाए जाने की खबर है,

 

जनपद पंचायत कार्यालय लोहंडीगुड़ा ने भी इस कार्यक्रम के लिए एक बैठक बुलाई जिसके लिए बकायदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा सभी कार्यालय प्रभारियों को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रियंका वाड्रा क्या कोई मंत्री हैं, विधायक हैं या सांसद हैं, जो उनके कार्यक्रम के लिए जनपद पंचायत के सीईओ की ड्यूटी लगाई गई है

 

Related Articles

Back to top button