छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में बंद के दौरान,बीजेपी नेता समेत 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बेमेतरा हिंसा को लेकर राजधानी में बंद के दौरान बसों में तोड़फोड़ के साथ चक्काजाम किया गया. जिसके बाद कई बीजेपी नेता, बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में नामजद FIR दर्ज की गई है.

AINS NEWS… बेमेतरा हिंसा को लेकर राजधानी में बंद के दौरान बसों में तोड़फोड़ के साथ चक्काजाम किया गया. जिसके बाद कई बीजेपी नेता, बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में नामजद FIR दर्ज की गई है.

बता दें कि, बेमेतरा की घटना को लेकर रायपुर में चक्काजाम और भाठागांव में बस में तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए थाना टिकरापारा में भाजपा कार्यकर्ता राजेश वैष्णव, किशोर, अजय, लव, अमित समेत अन्य कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ जान से मारने की धमकी, रास्ता रोककर तोड़फोड़, समेत बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

वहीं एक और एफआईआर दर्ज की गई है. भाजपा नेता केदार गुप्ता, संजू नारायण सिंह,अमरजीत चावला, चंद्रशेखर वर्मा, घनश्याम चौधरी, प्रदीप वाधवानी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा और अमित साहू समेत 200 बजरंग दल, विहीप और भाजपा कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ अनाधिकृत चक्काज़ाम करने की धाराओ के तहत गोलबाज़ारा थाने में मामला दर्ज किया गया है

 

 

Related Articles

Back to top button