छत्तीसगढ़बस्तर

दारू और दवा, या दवा खाओ या दारू पियो – आबकारी मंत्री कवासी लखमा

शराब पीने की वकालत करते हुए लखमा ने बस्तर में शराब बंद नहीं होने देंगे कहा, आगे उन्होंने कहा कि शराब पीने से आदमी मजबूत होता है लेकिन ज्यादा पीने से मरता है

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा दारू का जमकर सपोर्ट करते नजर आए . लखमा ने दारू, और दारू पीने वालो की जमकर तारीफ की , लखमा के अनुसार जब तक वह  जिंदा है तब तक कभी भी बस्तर में  शराब बंद नहीं हो सकती.

शराब पीने की वकालत करते हुए लखमा ने बस्तर में शराब बंद नहीं होने देंगे कहा आगे उन्होंने कहा कि शराब पीने से आदमी मजबूत होता है लेकिन ज्यादा पीने से मरता है, दवा और दारू को एक जैसा बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों में से एक तो पीना ही पड़ता है, कवासी लखमा वायरल वीडियो में कह रहे हैं कि विदेश में 100 फ़ीसदी लोग दारू पीते हैं और बस्तर में 90 फीसदी लोग दारू पीते हैं, लेकिन पीने का तरीका बस अलग होता हैं.

उनके अनुसार दारु पीने से आदमी नहीं मरता है, बल्कि मजबूत होता है, लेकिन ज्यादा पीने से जान चली जाती है, “दारू और दवा, या दवा खाओ या दारू पियो” उन्होंने कहा कि यदि शराब ना पिए तो  मजदूर अच्छे से  काम नहीं कर पाते हैं अधिक मेहनत नहीं कर पाएंगे. उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह ने कभी बोरा उठाया हैं क्या ? उनको क्या दर्द होगा.

मंत्री ने कहा, कि मैं पहले से कहता रहा हूं कि यदि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी होगा, तो बस्तर में नहीं होगा, जब तक मैं जिंदा हूं तब तक तो बिलकुल नहीं होगा. उन्होंने कहा बस्तर में देवी देवता बच्चे सब में उनका आस्था होता है इसके बिना हम यात्रा नहीं करते, पूजा नहीं करते, हालांकि उन्होंने कहा कि दिल्ली और रायपुर की सरकार शराब बंद नहीं कर सकती हैं, पंचायतों और ग्राम सभा यदि इसका फैसला करते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

 

 

Related Articles

Back to top button