छत्तीसगढ़

विधायक संतराम नेताम ने रोजेदारों को दी इफ्तार की दावत, आज शाम विधायक निवास में होगा दावत ए इफ्तार

सभी को रमजान के पवित्र महीने की बधाई देते हुए विधायक संतराम नेताम ने इफ्तार दावत में शामिल होने की गुजारिश की

AINS KESKAL…पवित्र रमजान के मुबारक मौके पर केशकाल विधायक संतराम नेताम ने अपने निवास में शुक्रवार की शाम इफ्तार दावत का आयोजन किया है, इसमें उन्होंने केशकाल विधानसभा क्षेत्र के सभी रोजेदारों को आमंत्रित किया है, विधायक संतराम नेताम ने बताया कि पवित्र रमजान के मुबारक मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दावते इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है, गौरतलब है कि केसकाल में मुस्लिम भाई बड़ी संख्या में निवास करते हैं और रोजे भी रखते हैं, सभी को रमजान के पवित्र महीने की बधाई देते हुए विधायक संतराम नेताम ने इफ्तार दावत में शामिल होने की गुजारिश की है

Related Articles

Back to top button