शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया और उनके परिवार वालो के खिलाफ, अपहरण, ब्लैकमेलिंग जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज
शिकायत करता के अनुसार, बंदूक दिखाकर दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराने का आरोप

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अमोलक सिंह भाटिया, बेटों समेत भतीजों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने अपहरण, ब्लैकमेलिंग जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इससे पहले भाटिया समेत कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने भी छापेमारी की थी.

बता दें कि, अमोलक सिंह भाटिया का नाम छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारी के रूप में जाना जाता है. केबल के कारोबार मामले को लेकर अमोलक सिंह भाटिया का नाम सामने आया है. देवास रोड इंदौर के रहने वाले अरविंद सिंह पनवार ने कोरबा सिटी कोतवाली के अंतर्गत मानिकपुर चौकी में अमोलक, बबलू भाटिया, गुरुविंदर सिंह भाटिया, प्रिंस भाटिया, सोना भाटिया, कमलेश यादव, नितिन यादव, मुरारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आई. पी. सी. की धारा, 365, 384, 386, 506 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया हैं. पनवार ने बंदूक का भय दिखाकर जबर्दस्ती दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए हैं. पनवार का भी केबल संचालन का काम है.




