छत्तीसगढ़जशपुर

ग्रामीण को रौंदते घाटी से लुढ़का ट्रक, ट्रक के चपेट में आने से दो ग्रामीणों का मौत

प्रेसर पाइप फटने से ट्रक घाटी से लुढ़क गया. इस दौरान ग्रामीण ट्रक की चपेट में आ गए .

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक हादसा हो गया, जिसमें दो ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. प्रेसर पाइप फटने से ट्रक घाटी से लुढ़क गया. इस दौरान ग्रामीण ट्रक की चपेट में आ गया. ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई.

वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को जमकर पीटा. ग्रामीणों की पिटाई से ट्रक ड्राइवर बेहोश हो गया. घायल ड्राइवर का मनोरा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है.

अभी तक ट्रक ड्राईवर की पूरी जानकारी पता नहीं चल पाई हैं, ग्रामीणों का कहना हैं की ट्रक ड्राईवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और दोनों ग्रामीण पैदल थे. जब दोनों ग्रामीणों ने ट्रक को घाटी से लुडकते देखे तो दोनो अपने जान बचाने की कोशीश की लेकिन फिर भी ट्रक उनको रौंदते हुए उनके ऊपर से निकल गई.

यह पूरी घटना मनोरा थाना क्षेत्र के भीमशीला घाटी की बताई जा रही है. मनोरा पुलिस जांच में जुटी है.

 

Related Articles

Back to top button