सोमवार को माकडी कांकेर में चक्का जाम व धरना-प्रदर्शन के लिए शासन ने हमे बाध्य किया – माधेशवर जैन
बडगांव में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों द्वारा एक बैठक

AINS NEWS… कोयलिबेडा ब्लॉक के अदरोनी क्षेत्र बडगांव में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों द्वारा एक बैठक रखा गया था जिसमें पिछडा वर्ग समाज के कांकेर जिला अध्यक्ष माधेशवर जैन, उपाध्यक्ष जीवन लाल पटेल, बिरेनद्र पटेल, राजेश कुमार, राजेश्वरी जैन, राजबंति जैन इन सभी पदाधिकारीयो को आज के बैठक में आमंत्रित किया गया था। करीब 1बजे के आस पास अध्यक्ष महोदय का आगमन हुआ जिस पर पिछड़ा वर्ग समाज के महिला पूरुष एक साथ शामिल हो कर उनका फटाके फोड़ कर व फुल माला एवं तीलक वंदन लगा कर स्वागत किया गया। उस के पश्चात सभी पदाधिकारीयो एवं ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पुजा पाठ कर इस कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया


इसी बीच कोयलिबेडा क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्ष ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि शासन जिस प्रकार से हम पिछडा वर्ग के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आरक्षण दिए जाने की बात कह कर शुन्य पर ला कर खडा किया है इस को हम पिछड़ा वर्ग समाज के लोग ठगा महशुस कर रहे है। और इस लिए आज कांकेर जिला अध्यक्ष माधेशवर जैन व सामाजिक पदाधिकारीयो के साथ बैठ कर 30-12-2024 दिन सोमवार को माकडी कांकेर में चक्का जाम व धरना-प्रदर्शन में बड चड कर भाग लेने के लिए शासन ने हमे बाध्य किया है।

इसी बीच कांकेर जिला अध्यक्ष माधेशवर जैन ओबीसी समाज के द्वारा बताया गया कि आप लोगों के साथ मिलकर इस लड़ाई में हम सभी साथ है। अगर पिछडा वर्ग समाज के लोगों के साथ शासन -प्रशासन कोई सही निर्णय नही लिया जाता तो हम अपना लडाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई।
कांकेर जिला अध्यक्ष माधेशवर जैन पदाधिकारीयो के साथ जा कर मरीजों का हाल चाल जाना और जल्द स्वास्थ्य ठीक होने कि बात कहीऔर वही पर स्वास्थ विभाग में जाकर मरिजो को फल वितरण किया गया।




