मध्य प्रदेशशहडोल

भीषण ट्रेन हादसा, आपस में टकराईं दो माल गाड़ियां, एक लोको पायलट की मौत, दो लोको पायलट की हालत गंभीर

दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर होने से रेल यातायात हुआ बाधित

AINS NEWS… मध्य प्रदेश के शहडोल के सिंहपुर में आज सुबह भीषण रेल हादसा हो गया। बता दें यहां 2 माल गाड़िया आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में मालगाड़ी का ड्राइवर और गार्ड के घायल हेने की खबर है। हादसा होने के चलते रेल यातायात बधित हो गया।

दोनों गाड़ियों में टक्कर होने के बाद GM, DRM, ब्रांच ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी भी घटना स्थल के लिए रवाना हुए। मेडिकल वेन, क्रेन और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। बता दें मालगाड़ी कटनी तरफ से बिलासपुर आ रही थी सिग्नल के ओवरशूट होने के कारण मालगाड़ी ने सामने जा रही मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लोको पायलेट, गार्ड सहित 5 घायल हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सिंहपुर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ियों  में हुई टक्कर के मामले में इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमें एक लोको पायलट की मौत हो गई। वहीं दो लोको पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा रेसक्यू जारी है।

 

 

Related Articles

Back to top button