छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक मंतूराम पवार की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा, उनके मुद्दे स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और सिंचाई प्रमुख होगी

बीजेपी में जाने के बाद भी अकेलापन महसूस करने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है

K.SHASHIDHARAN

AINS ANTAGARH…अंतागढ़ के पूर्व विधायक मंतूराम पवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है, गौरतलब है कि पिछले चुनाव में मंतूराम पवार कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे किंतु बीजेपी में जाने के बाद भी अकेलापन महसूस करने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है, अपने फैसले की विधिवत घोषणा उन्होंने पखांजूर में पत्रकार वार्ता के दौरान की, पत्रकार वार्ता में मंतूराम पवार ने कहा कि उनके कोर कमेटी का गठन किया जा चुका है जिसका नाम मंतूराम पवार समर्थक दल है, जिसकी जोनल कमेटी बन रही है, सेक्टर कमेटी बन रही है और बूथ कमेटी भी बनाई जा रही है, उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 15,000 कार्यकर्ता इस दल में शामिल होंगे और वे इनके साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे, मंतूराम पवार ने कहा कि उनके मुद्दे स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और सिंचाई प्रमुख होगी, जिसे लेकर वे जनता के बीच जाएंगे और समर्थन की गुजारिश करेंगे

 

Related Articles

Back to top button