छत्तीसगढ़
20 दिन में 30 हजार युवाओं के बेरोजगारी भत्ता आवेदन स्वीकृत
अब तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल पर 91,049 आवेदन मिले हैं. दस्तावेज सत्यापन के बाद 57,207 लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई है.
AINS NEWS… भूपेश सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान कर चुकी है. जिसके बाद भत्ते के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. 1 अप्रैल से इस योजना की शुरुआत हो चुकी है. शासन की इस योजना का लाभ लेने युवाओं में काफी उत्साह है. नतीजन पिछले 20 दिनों में ही 30 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत हो गया है. अब युवाओं के लिए अपना करियर बनाने की राह आसान होगी.

राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ता के साथ इसके लाभार्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी देगी. जिससे कि इन युवाओं को नौकरी मिलने में आसानी हो. योजना के तहत अब तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल पर 91,049 आवेदन मिले हैं. दस्तावेज सत्यापन के बाद 57,207 लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई है.




