छत्तीसगढ़
प्रदेशवासियों और छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े तमाम लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद – अलीम
उन्होंने सभी मित्रों को सेवई खाने के लिए आमंत्रित किया है।

AINS RAIPUR…प्रदेशवासियों और छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े तमाम लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद अलीम छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और मयारू भौजी फेम अलीम बंसी ने प्रदेशवासियों समेत छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े तमाम लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी और सेवई खाने के लिए आमंत्रित भी किया है।

अलीम बंसी ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में 1 महीने का रोजा रखकर मुस्लिम भाइयों को आज के दिन का इंतजार होता है, जब वह मीठी मीठी सेवइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा कर ईद उल फितर की बधाई देते हैं और गले मिलते हैं।
शनिवार की सुबह ईद उल फितर के मौके पर अलीम बंसी ने ईद की नमाज अदा की और सभी से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।अलीम बंसी ने अपने निवास पर सेवई का इंतजाम भी कर रखा है और उन्होंने सभी मित्रों को सेवई खाने के लिए आमंत्रित किया है।




