क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी : संतराम नेताम, विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है

K. SHASHIDHARAN

AINS KONDAGAON….कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव के किसान का बेटा मुख्यमंत्री है जो हमेशा किसानों, मजदूरों के हित के बारे में सोचते हैं और उन्हीं के आर्थिक दशा को मजबूत करने के कार्य में लगे हैं। योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों से की। राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है और हमें सभी अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश को विकास की दृष्टि से एक नई ऊंचाई मिलेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री सड़क योजना सिरसीकलार से मालाकोट मार्ग के आर.डी 1600 मी पर वृहद पुल निर्माण कार्य लागत 603.17 लाख रुपए एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री सड़क योजना सिरसीकलार से मालाकोट मार्ग के आर.डी 13800 मी पर वृहद पुल निर्माण कार्य लागत 406.86 लाख रुपए। केशकाल विधानसभा अंतर्गत फरसगांव विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के निर्माण के लिए लाखों रुपए की सौगात मिली है, जिसके लिए मैं समस्त विधानसभा क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी को धन्यवाद देता हूं।




