छत्तीसगढ़
केशकाल विधायक संतराम नेताम ने मितानिन बहनों से जन चौपाल में समस्याएं सुनी
मितानिनों के मानदेय में वृद्धि किये जाने पर खुशी जताते हुए विधायक संतराम नेताम को मिठाई खिलाकर सीएम भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया

के.शशिधरण

AINS..केसकाल विधायक संतराम नेताम ने प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह अपने केशकाल स्थित निवास कार्यालय में जनचौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकांश समस्याओं का तत्काल निराकरण भी करवाया। इसी तारतम्य में केशकाल विकासखंड की मितानिन बहनों ने आज विधायक संतराम नेताम से मुलाक़ात की। मितानिनों ने राज्य सरकार द्वारा मितानिनों के मानदेय में वृद्धि किये जाने पर खुशी जताते हुए विधायक संतराम नेताम को मिठाई खिलाकर सीएम भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं विधायक ने कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों ने मेरे माध्यम से सीएम साहब के लिए मिठाई भेजी है। मैं जल्द ही आप लोगों की तरफ से दी गई यह मिठाई सीएम साहब को भेंट कर उन्हें धन्यवाद भी दूंगा।




