छत्तीसगढ़

धनौरा में 27 अप्रैल से लेकर 04 मई तक 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

ऐसा धार्मिक आयोजन पहली बार होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

के.शशिधरण
AINS NEWS… केसकाल धनौरा के ग्रामवासियों द्वारा धनौरा में श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैय्यारी जोर शोर से की जा रही है । भिलाई के प्रसिद्ध प्रतिष्ठित भागवताचार्य श्रीनारायण महराज के मुखार वृंद से लोगों को 27 अप्रेल से 4 मई तक श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लाभ मिलेगा । धनौरा मे पहली बार पूरे ग्रामवासियों द्वारा जन सहयोग से भक्तिभावपूर्ण भव्य आयोजन करने से ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी है और लोग स्वप्रेरीत होकर आयोजन में भागीदार बन रहे हैं, कार्यक्रम को सफल बनाने धनोरा के क्षेत्र वासियों ने सभी से अपील की है

 

Related Articles

Back to top button