महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में छठवीं एफआईआर दर्ज, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम नहीं
फआईआर में एप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल शुभम सोनी समेत कई कारोबारी और इससे जुड़े लोगों के नामों का उल्लेख

AINS NEWS…. महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में एसीबी ईओडब्ल्यू ने साजिश रचकर भ्रष्टाचार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह मामले में छठवीं एफआईआर है। एफआईआर ED के प्रतिवेदन में दर्ज नाम के आधार पर की गई है, एफआईआर में एप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल शुभम सोनी समेत कई कारोबारी और इससे जुड़े लोगों के नामों का उल्लेख है। ED ने अपने शिकायती प्रतिवेदन में किसी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम नहीं दिए थे एजेंसी ने सिर्फ कारोबारी समेत कई सट्टाबाजों के नाम के साथ प्रतिवेदन दिया था, कोल, डीएमएफ, कस्टम बिलिंग, आबकारी गड़बड़ियों की एफआईआर के बाद छठवीं एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ईडी की एफआईआर और एसीबी, ईओडब्ल्यू को दिए प्रतिवेदन में किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम नहीं है बल्कि ED के द्वारा इससे जुड़े लोगों के बयान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम जरूर सामने आए हैं।




