छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे बिलासपुर सिविल लाइन थाने, दर्ज कराई रिपोर्ट, अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को मारने की साजिश का मामला

भारतीय जनता पार्टी यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि कर्नाटक के माटी पुत्र मल्लिकार्जुन खरगे ब्लॉक अध्यक्ष के पद से उठकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं

AINS BILASPUR…छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बिलासपुर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कर्नाटक के चित्तपुर से बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौर की ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए पहुंचे, यहां उन्होंने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को मारने की भयावह और कुरूप साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि कर्नाटक के माटी पुत्र मल्लिकार्जुन खरगे ब्लॉक अध्यक्ष के पद से उठकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

Related Articles

Back to top button