छत्तीसगढ़

करारमेटा का अधूरा पडा उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन 15 दिन में हो जाएगा तैयार, एसडीएम ने दिया आश्वासन

15 दिनो में ग्रामवासियों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने पर ग्रामवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने विवश होना बताया

के.शशिधरण केसकाल
AINS KESKAL…ब्लॉक केसकाल के तहसील व पुलिस थाना धनोरा के ग्राम पंचायत करारमेटा में ग्रामीणों को अधिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत नवीन भवन आज 9 वर्ष पूरा होने पर भी अधूरा होने पर ग्रामवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दिनांक 17.05.2023 को क्षेत्र के जागरूक जनपद सदस्य व युवा प्रतिनिधि रोहित कुमार नाग, जनपद सदस्य निवासी बनियागाव के नेतृत्व में कलेक्टर जिला कोंडागांव के नाम से ज्ञापन शंकरलाल सिन्हा, एसडीएम केसकाल को सौंपा था, जिसपर एसडीएम साहब ने ग्रामवासियों के आक्रोश को देखते हुए दिनांक 18.05.2023 को मामले की जॉच करने घटना स्थल पहुंचकर जनपद सदस्य रोहित कुमार नाग व सरपंच, पटेल सहित बडी संख्या में ग्रावासियों से भेट मुलाकात कर आगामी 10से 15 दिवस में अधुरे भवन को पूर्ण करने के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामवासियों के गुस्सा वा आक्रोश शांत हुआ, अगामी 15 दिनो में ग्रामवासियों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने पर ग्रामवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने विवश होना बताया है

 

Related Articles

Back to top button