छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद उत्साहजनक, डी. ए. व्ही. पब्लिक स्कूल कुम्हाररास दन्तेवाड़ा के बच्चे रहे अव्वल

इस वर्ष के परीक्षा परिणाम बीते 6 वर्षों के परीक्षा परिणाम से बेहतर रहा है

AINS DANTEWADA…डी. ए. व्ही. पब्लिक स्कूल कुम्हाररास दन्तेवाड़ा का इस सत्र का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम बीते 6 वर्षों के परीक्षा परिणाम से बेहतर रहा है, प्राचार्य श्री असित बरन बोस ने सफलता का श्रेय सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में संचालित सभी डी. ए. व्ही संस्थानों के उप क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रशांत कुमार जी के सहयोग और मार्गदर्शन में जो शैक्षणिक व्यवस्था हुई है उससे निश्चित रूप से हम सभी उत्साहित हैं,

इस वर्ष कक्षा दसवीं में कोमल भारद्वाज ने 88% अंक और आरसी रजा ने 86% अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया, वही कक्षा 12वीं में काजल गुप्ता 76.2%, आशीष उईके ने 73.9% और आयुषी पोया 71.2% अंक पाकर शाला को गौरवान्वित किया इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए हृदय से धन्यवाद किया और यह आश्वस्त किया कि आगामी सत्र 2023-24 में शाला का परीक्षा परिणाम और अधिक गुणात्मकता के साथ बेहतर होगा।

 

Related Articles

Back to top button