छत्तीसगढ़
सांसद सुश्री सरोज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से भिलाई से रायपुर लाया जाएगा
सुश्री पांडेय पांव फिसलने से घायल हो गई, इस हादसे में उनके पांव और कमर में गंभीर चोटें आई

AINS NEWS…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर घर पर ही दुर्घटनावश घायल राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से भिलाई से रायपुर लाया जाएगा। वर्तमान में सुश्री पांडेय भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी है। दुर्ग के मैत्रीय नगर निवास में सुश्री पांडेय पांव फिसलने से घायल हो गई थीं। इस हादसे में उनके पांव और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

भाजपा नेत्री और राज्यसभा सांसद @SarojPandeyBJP जी के अपने घर पर ही दुर्घटनावश घायल हो जाने की सूचना मिली है।
अधिकारियों को उनके बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से भिलाई से रायपुर लाने हेतु मैंने निर्देशित किया है।
मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 7, 2021




