छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा हुए भाजपा में शामिल, लड़ेंगे चुनाव भी
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब अपने लाखों चाहने वालों की सेवा की जाए

AINS NEWS…छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली, प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई, इस मौके पर अनुज शर्मा ने कहा कि काफी लंबे समय से यह प्रक्रिया चल रही थी, उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब अपने लाखों चाहने वालों की सेवा की जाए। उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अगर पार्टी विश्वास जताती है तो वे निश्चित चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को जीत भी दिलाएंगे। गौरतलब है कि अनुज शर्मा एक ऐसा चर्चित चेहरा है जिन्हें पूरे छत्तीसगढ़ में जाना जाता है, उनकी फिल्में, उनके गाने, उनका अभिनय आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करके कोई गलती नहीं की है। अनुज शर्मा के साथ और भी लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है देखें लिस्ट…

अनुज शर्मा, एक्टर/सिंगर,पद्मश्री सम्मानित, राधेश्याम बारले, पंथी कलाकार, पद्मश्री सम्मानित, नीलकंठ टेकाम, IAS, आर पी त्यागी, पूर्व IAS, विजय कुमार धुव ; सिहावा, राजेन्द्र पटेल :- महासमुंद ( बसना ),अमर बंसल पार्षद, अशोक कैवर्थ सरसंच,स्वामी कृष्ण प्रावन्नाचार्या ( धर्म गुरु )




