छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे पंचायत चलो वार्ड चलो अभियान का तिफरा में हुआ आयोजन

तिफरा क्षेत्र स्थित सब्जी मार्केट में कैंपेन चलाया गया

AINS NEWS….. देशभर में लगातार बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं की बदहाली को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशन पर बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में नगर निगम बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र स्थित सब्जी मार्केट में कैंपेन चलाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित तिफरा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा की आज देश में बेरोजगारी 40-50 वर्षों का रिकार्ड तोड़ रही है मोदी जी कहते हैं भारत देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत बना रहे है मगर केवल मंदिर मस्जिद बना देने से देश नहीं चलेगा भारत देश को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए उच्च शिक्षा, रोजगार किसानों को फसल का सहीं दाम, मजदूरों सहीं मजदूरी, महिलाओं को उनका हक इन सभी के लिए आज भारत की जनता तरसते नजर आ रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा केन्द्र की तानाशाही रवैये से आज हमारे देश का संविधान खतरे में है अगर आज जनता नहीं जागी तो आने वाली पीढ़ी हमें गालियाँ देंगी ! इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश ठाकुर, युकाँ उपाध्यक्ष अक्षय नवरंग, संतोष सोनी त्रिलोचन यादव, मनोज यादव, पवन डाहिरे, समीर पांडेय आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे !

Related Articles

Back to top button