छत्तीसगढ़

6 जून को मुख्यमंत्री केसकाल के बेड़मा में करेंगे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व शिलान्यास

क्षेत्र के ग्रामीण जन विभिन्न मामले को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपने की भी जानकारी ग्रामीण सूत्रों से मिली है

के.शशिधरण, केसकाल

AINS NEWS… केसकाल……राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 6 जून को केसकाल के बेड़मा में करोड़ो की लगात के विकास कार्यों का शिलान्यास, भूमिपूजन के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिला कलेक्टर कोंडागाव द्धारा जारी निमंत्रण पत्र के तहत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, विशिष्ट अतिथिगणों में मोहन मंडावी सांसद , श्रीमति फूलोदेवी नेताम राज्य सभा सांसद, के अलावा दीपक बैज सांसद व संतराम नेताम उपाध्यक्ष विधानसभा , देवचन्द मतलाम, व अन्य अतिथिगणो के गरिमामय उपस्थिति में होगा, मुख्यमंत्री के बेड़मा आगामन को लेकर जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं,  कार्यक्रम मैं क्षेत्र के ग्रामीण जन विभिन्न मामले को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपने की भी जानकारी ग्रामीण सूत्रों से मिली हैं

 

Related Articles

Back to top button