छत्तीसगढ़

पहचान उजागर के डर से ,महिला के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया

महिला पहले से ही बीमार थी और कमजोर हो गई थी इस वजह से अपने साथ हुए इस घटना का वह पुरजोर विरोध नहीं कर सकी

AINS NEWS…दंतेवाड़ा जिले के गीदम अंतर्गत हाउरनार में 10 दिन पहले एक विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में दो आरोपीयों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों ने कुएं में नहा कर लौट रही महिला के साथ पहले अनाचार किया था फिर पहचान उजागर होने के डर से उसी की साड़ी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी ।

महिला पहले से ही बीमार थी और कमजोर हो गई थी इस वजह से अपने साथ हुए इस घटना का वह पुरजोर विरोध नहीं कर सकी ।
28 मई को पीड़िता के पति ने गीदम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी शाम को नहाने के लिए बाल्टी में कपड़ा लेकर निकली थी , शाम 7:00 तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश करने पर कुंए से कुछ दूर कुसुम पेड़ के नीचे बाल्टी और कपड़ा मिला था, कुए के बायी और महुआ पेड़ के नीचे पीड़िता का अधनग्न अवस्था में मिली, जिसे गीदम सरकारी अस्पताल उसके परिजन लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

इस मामले में गीदम थाने में रिपोर्ट पंजीबद्ध किया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम के बाद अनाचार और गला घोट कर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिऐ अलग टीम बनाई, जिसका परिणाम 10 दिनों के भीतर आरोपियों का धरदबोचा गया

Related Articles

Back to top button