छत्तीसगढ़
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक रायपुर में
33 जिलो के कलेक्टर एसपी के साथ समीक्षा की जा रही हैं

AINS NEWS रायपुर..भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारी हेतु रायपुर में दो दिवसीय समीक्षा बैठक की जा रही है। समीक्षा बैठक को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की प्रभारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए आज और कल समीक्षा बैठक की जायेगी, चुनाव से सम्बंधित तैयारियों को लेकर 33 जिलो के कलेक्टर एसपी के साथ समीक्षा की जा रही हैं।





