छत्तीसगढ़

गदर-2 फिल्म देखकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर युवक की बेरहमी से हत्या…

हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ की जा रही है.

दुर्ग : भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ नशेड़ी युवकों ने गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह के बेटे मलकीत सिंह उर्फ वीरू की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ की जा रही है. इधरहत्या की घटना के बाद शनिवार को स्‍वजन व भारतीय जनता पार्टी के नेता राजू श्रीवास्तव खुर्सीपार थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं.

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय मलकीत रात में अपने कुछ दोस्तों के साथ मोबाइल पर गदर फिल्म देख रहा था. इसी दौरान शुक्रवार रात लगभग 9 बजे के आसपास आईटीआई मैदान के पास कुछ युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की. उसके एक दोस्त के गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटने पर बैठाये रखा और उसके सामने वीरू को बहुत पीटा. सभी आरोपित खुर्सीपार के निवासी हैं और एक समुदाय विशेष के बताये जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था. ये सुनकर आरोपितों ने उसकी बेदम पिटाई कर दी. रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मृतक के परिवारजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुर्सीपार थाना का घेराव कर दिया और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की. आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button