छत्तीसगढ़

धनोरा के करारमेटा की पिछले 9 वर्ष से बंद पडे अधूरे भवन का कार्य ग्रामवासी व मीडिया के लगातार दबाव से पुनः चालू

आगामी 15 दिनों में गांव वालों को स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया

के.शशिधरण केसकाल

AINS NEWS…केशकाल….जिला कोंडागांव के ब्लॉक केसकाल के ग्रामपंचायत करारमेटा में पिछले 9 वर्ष पहले से गांव के गरीब ग्रामवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांव की जनता के मांग के अनुरूप सरकार द्धारा पक्के भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के बाद भवन पूर्ण होने के पहले निर्माण एजेंसी के द्वारा अधूरा भवन छोड़कर चले गए, तत्पचात करीब 9 साल तक भवन नही बनने से आक्रोसित ग्रामवासियों द्वारा गत माह में एकता के परिचय देते हुए मामले का ज्ञापन कलेक्टर जिला कोंडागांव के नाम संयुक्त हस्ताक्षर कर एसडीएम केसकाल को सौपा गया था, जिस पर एसडीएम ने तत्काल जांच में गांव पहुंचकर निरीक्षण व ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आगामी 15 दिनों में गांव वालों को स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया था
एसडीएम से आश्वासन मिलने के  बाद भी अधूरा भवन निर्माण में देरी के चलते गांव के लोगो ने अधूरा भवन स्थल में धरना प्रदर्शन किया गया था जिस पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तहसीलदार धनोरा व इंजीनियर कांकेर पहुंच कर हडताली ग्रामीणों से बात करते हुए अधूरा भवन जल्दी बनाने का आश्वासन दिया व राज्य शासन के इंजीनियर सीजीएमएससी नवा रायपुर अटल नगर के वर्क ऑर्डर क्रमांक 6952 दिनांक 12.06.2023 निर्माण एजेंसी एमएस दंतेशवरी ट्रेडर्स उरेंदाबेड़ा जिला कांकेर के नाम जारी आदेश में जल्दी निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश के तहत निर्माण एजेंसी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया

 

Related Articles

Back to top button