छत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

कोचिया से ₹10,130 कीमत मूल्य का अंग्रेजी/देशी प्लेन एवं महुआ शराब किया गया जप्त

AINS NEWS… “आपरेशन विश्वास” के तहत तथा होली पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.03.2025 को पुलिस चौकी गिरौदपुरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम गिरौदपुरी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹10,130 कीमत मूल्य का अंग्रेजी/देशी प्लेन एवं महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध चौकी गिरौदपुरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- ननकी राम डडसेना उम्र 55 साल निवासी ग्राम गिरौदपुरी पुलिस चौकी गिरौदपुरी

 

Related Articles

Back to top button