छत्तीसगढ़
जय जगन्नाथ…जगदलपुर से चलेगी विशेष ट्रेन, रथयात्रा के बाद शाम को वापसी भी
स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच बनाए गए है। इस बात की जानकरी रेलवे की तरफ से दी गई है

AINS NEWS…रथ यात्रा में शामिल होने पुरी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जगदलपुर से पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। यह ट्रेन 19 जून से शुरू होने वाली है। रेलवे ने रथ यात्रा को देखते हुए यह अहम फैसला लिया है। ताकी रथ यात्रा करने वालों को किसी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

जानकरी के लिए बता दें कि यह स्पेशल ट्रेन जगदलपुर से निकलेगी और इसके लिए पुरी तक 26 स्टॉपेज तय किए गए हैं। वहीं यह ट्रेन 20 जून को वापस जगदलपुर लौटकर आ जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच बनाए गए है। इस बात की जानकारी रेलवे की तरफ से दी गई है।




