छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ केशकाल द्वारा टाटामारी में योगा कार्यक्रम का आयोजन, “हर आंगन योग” का नारा दिया गया

अधिकारियों एवं जवानों ने आम जनता के साथ मिलकर योग गतिविधियां की

AINS NEWS…कमांडेंट 188 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के भवेश कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन में विश्व योगा दिवस जागरूकता अभियान के क्रम में सीआरपीएफ केशकाल द्वारा टाटामारी में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कंपनी कमांडर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कंपनी के सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने आम जनता के साथ मिलकर योग गतिविधियां की, इस अवसर पर कंपनी कमांडर प्रवीण कुमार ने युवा कार्यक्रम में शामिल सभी जवानों एवं आम जनता को योग के महत्व एवं होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही “हर आंगन योग” का नारा दिया, इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के उप निरीक्षक सुदेश कुमार, पहाड़ सिंह निगम, जनक राज, सहायक उपनिरीक्षक अब्दुल सुभान, स्थानीय नागरिक बिगेस्ट नाग, प्रमोद मंडावी, संजीव कुंजाम, संगीत यादव समेत बड़ी संख्या में कंपनी के जवान शामिल हुए

 

Related Articles

Back to top button