छत्तीसगढ़

प्रियदर्शनी घोटाले की जांच पर बोले मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी की सरकार जांच नहीं कराई और न ही पैसा वापस करा पाए

प्रियदर्शनी घोटाले में जिनका पैसा है, उनका पैसा वापस आना चाहिए या कहीं इन्वेस्ट हुआ है तो उसकी वसूली की जाएगी, पैसा वापस कराया जाएगा 

AINS NEWS…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कहा बस्तर में बूथ चलो अभियान बारिश की वजह से पहले किया गया उसके बाद प्रदेश के अन्य जगहों पर होगा, प्रियदर्शनी बैंक घोटाले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अजय चंद्राकर चाहते हैं कि कार्यवाही जल्दी हो, इस घोटाले में तो अजय चंद्राकर का नाम नहीं है, इसमें विधि सम्मत कार्यवाही होगी, जांच में जिस भी व्यक्ति का नाम आएगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी, कोर्ट ने आदेश दिया है और पुलिस फाइल का अध्ययन कर रही है, गरीबों का पैसा, आम जनता का पैसा, मेहनतकश मजदूर, व्यापारी, किसान का पैसा उसमें लगा है, जिन्होंने पैसा डकार लिया है उन पर होगी कार्यवाही, मामला 2006 का है भारतीय जनता पार्टी की सरकार जांच नहीं कराई और न ही पैसा वापस करा पाए, चिटफंड कंपनी पैसा खा कर भाग गए और पैसा वापस भी नहीं हुआ, लुटेरे आराम से घूम रहे हैं, प्रियदर्शनी घोटाले में जिनका पैसा है, उनका पैसा वापस आना चाहिए या कहीं इन्वेस्ट हुआ है तो उसकी वसूली की जाएगी, पैसा वापस कराया जाएगा

 

Related Articles

Back to top button