छत्तीसगढ़

 मारी क्षेत्र के उपरबेदी से चेरबेडा तक 4 km सीसी रोड निर्माण पूर्ण, जिला पुलिस के निगेहबानी में हो रहा कार्य

बटराली से लेकर कुएं तक 16 km डामरीकरण कार्य पहले से पूर्ण

के.शशिधरण केसकाल
AINS NEWS…कोंडागांव जिले के ब्लॉक केसकाल के बटराली से लेकर कुएं व उपरबेदी से लेकर चेरबेडा के बीच की दूरी कुल 25 km है जो पहले जंगली पहाड़ी सड़क मार्ग क्षेत्र होने के चलते इस क्षेत्र के सारे
विकास कार्य रूके हुए थे इसे विकास से जोड़ने के लिए शासन द्वारा पक्की सड़क बनाने की पहल शुरू की गई व सरकार द्वारा पक्की सड़क बनाने के लिए निविदा जारी करते हुए और क्षेत्र के ग्रामीणों को ज्यादा फायदा पहुंचाने की पहल के साथ केसकाल ब्लॉक के बटराली से लेकर पहाड़ी क्षेत्र कुएं व उपरबेदी से लेकर चेरबेडा तक कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनाने का निर्माण कार्य शुरू किया गया

कोंडागांव पुलिस आधिकारीयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलीस विभाग की पहल पर कुएं में पुलीस कैंप खोलने के साथ सड़क निर्माण कार्य शुरू करने में मदद की गई, किंतु निर्माण एजेंसी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि इस मार्ग का निमार्ण कार्य शुरू होने के बाद कई दिनों तक रूक जाने पर निर्माण एजेंसी को काफी परेशानी उठानी  पड़ी, पुलिस विभाग के अधिकारीक सूत्रो से यह जानकारी मिली है कि निर्माण कार्य कुछ दिन रुकवाना हमारी मजबूरी बताते हुए कहा कि पुलीस को सुरक्षा कारणों से कार्य प्रभावित होने की बात को स्वीकार किया है
जो भी हो मारी क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों के द्वारा मारी क्षेत्र में पक्की सड़क बनने पर बहुत खुश नज़र आ रहे हैं व खुशी इस बात पर है की मारी क्षेत्र के करीब 22 पहुंच विहीन क्षेत्र का विकास तेजी से होने की चर्चा जोरों पर हैं

 

Related Articles

Back to top button