छत्तीसगढ़

धनोरा के करारमेटा माध्यमिक शाला में बच्चों का मुंह मीठा कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

नव प्रवेशी बच्चों को मुंह मीठा कर गणवेश, पुस्तक वितरण करके, तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया

के.शशिधरण..केसकाल

केसकाल /धनोरा…. माध्यमिक शाला कर्रारमेटा में शाला प्रवेश उत्सव के मुख्य अतिथि श्रीमान मिटकू राम मारापी, अध्यक्षता श्री नरेंद्र यादव ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती घसनीन मरापी, एवम शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य ,महिला स्व सहायता समूह के समस्त सदस्य, ग्राम के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में नव प्रवेश बच्चों को मुंह मीठा कर गणवेश, पुस्तक वितरण करके, तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया । शाला के प्रधानाध्यापक तोरण वर्मा द्वारा समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस सत्र मे आप सभी शिक्षकीय गरिमा को नई उँचाईयों पर ले जाते हुए नये मुकाम हासिल के साथ साथ एक बार पुनः नये सत्र के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई ।उपरोक्त जानकारी शाला प्राचार्य श्री तोरण वर्मा ने दी

 

Related Articles

Back to top button