छत्तीसगढ़

अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग की हालत दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही, जनप्रतिनिधियों को कोई लेना देना नही

यह रोड मात्र सिंगल रोड व आने जाने का एक मात्र साधन है यह रोड पर अगर बडी गाड़ी गुजरे तो दुसरे गाडीयों को साईड देना भी खतरे से खाली नही

AINS NEWS RAJESH KUMAR…अंतागढ़ से धौसा तक की रोड ब्रिटीश जमाने से सिंगल रोड होने के साथ आवागमन का मुख्य मार्ग है, लेकिन कितने ही राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधियों का आना जाना इसी रोड से होता रहा है लेकिन इस रोड पर किसी की नजर नही जाती, ऐसा लगता हैं कि यहां के जमीनी जनप्रतिनिधियों को कोई लेना देना नही है, यहां के विकास के नाम पर बडी बडी बातें कर भोले भाली जनता को बेवकुफ बनाने के सिवाय कुछ नही कर पा रही है, अंतागढ़ से कच्चे तक यही हालत है जैसा की चारगांव माईस से हजारों ट्रक हर रोज  माल लेकर जात है। लेकिन रोड नही बनाने के पीछे क्या मक़सद है यह समझ से परे नजर आता है, यहां के जनप्रतिनिधियों का अपने आपको विकास पुरुष और जनता के हितैषी बतला कर आम जनता को गुमराह करने के सिवाय कुछ नही कर रहें हैं। यह रोड मात्र सिंगल रोड व आने जाने का एक मात्र साधन है यह रोड पर अगर बडी गाड़ी गुजरे तो दूसरी गाड़ियों को साइड देना खतरे से खाली नहीं है कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है, मोटरसाईकिल से लेकर बडी बडी गाडीयां इधर से ही गुजरती रहती हैं लेकिन रोड बनाने में कोई ध्यान नही देना लोगों को गुमराह करने सिवाय कुछ भी नहीं हैं ।

Related Articles

Back to top button