AINS NEWS CHHOLIWOOD…कबड्डी नारी शक्ति पर आधारित फिल्म है, जिसमें गांव की औरतों को रोजमर्रा के कार्यों की जिम्मेदारी को उठाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर, मथुरा, प्रयागराज समेत दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, बिहार, कश्मीर व अन्य कई राज्यों से युवा चेहरों बड़े परदे पर अभिनय करने का मौका मिला है।

रॉकी दासवानी ने बताया कि यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने जानकारी दी फिल्म उन 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्याय पाने के लिए संघर्ष करती हैं। फिल्म में कृष्ण लाल चंदानी और कुणाल सिंह ने संगीत दिया है।
फिल्म के प्रस्तुतकर्ता और निर्माता रॉकी दासवानी का कहना है कि इस फिल्म की कहानी में महिला सशक्तिकरण का यह मजबूत संदेश होगा कि महिलाएं अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती को बखूबी पार कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली 12 महिलाओं को देश के विभिन्न हिस्सों से चुना गया है।

इस फिल्म के लेखक व निर्देशक कुलदीप कौशिक हैं और निर्माता सुनील तायल और सह निर्माता विकास जैन हैं। फिल्म के गीतों को आवाज दी है अलका चंद्राकर और अनुराग शर्मा के साथ मोनिका वर्मा ने । वहीं फिल्म में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू के साथ दिल्ली की अक्षिता गुप्ता, उत्तर प्रदेश की पूजा वर्मा, गंगाराम साहू व अर्जुन कृष्मा , संदीप बेनीवाल आदि नजर आएंगे।
देश भर से 12 महिला अभिनेत्रियों ने इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है जिसमें छत्तीसगढ़ की दो नायिकाओं ने भी अपने अभिनय का सिक्का जमाया है, वे हैं उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू।
जी हां पूरे छत्तीसगढ़ में कचरा बोदरा की जोड़ी के नाम से प्रसिद्ध इन दोनों ने जिस फिल्म में काम किया है उसका नाम है कबड्डी।
इस फिल्म की कहानी एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें महिलाएं पुरुषों को कबड्डी के खेल में पछाड़ती हैं, यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर की है जिसमें छत्तीसगढ़ के इन कलाकारों ने अपनी भागीदारी निभाई है, कबड्डी के निर्माता एवं लेखक कुलदीप कौशिक हैं यह फिल्म 28 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है।




