निकिता पोरवाल को मिस इंडिया 2024 का खिताब मिला, महाकाल की नगरी उज्जैन की रहने वाली है निकिता
प्रतियोगिता में उनका चयन देशभर की 29 सुंदरियों के बीच हुआ

AINS NEWS… महाकाल की नगरी उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल को मिस इंडिया 2024 का खिताब मिला है। निकिता उज्जैन के पेट्रोकेमिकल व्यापारी अशोक पोरवाल की बेटी हैं।निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में है की और फिर उच्च शिक्षा के लिए बाहर चली गई।


पिछले कुछ वर्षों से वह मुंबई में है, निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी इसके पहले अगस्त 2024 में भी निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब मिल चुका है। मुंबई के वर्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में निकिता ने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। देश के सबसे बड़े ब्यूटी प्रेजेंट फेमिना मिस इंडिया 2024 की विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई निकिता फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना लिए 7 वर्ष पहले अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर मुंबई में शिफ्ट हो गई थी।
प्रतियोगिता में उनका चयन देशभर की 29 सुंदरियों के बीच हुआ। निकिता ने अपने संदेश में कहा कि मैं चाहती हूं कि हर मनुष्य पशुओं के साथ भी उतना ही अच्छा व्यवहार करें जितना वह दूसरे मनुष्य के साथ रखता है।यह संसार सबका है यहां सभी जीव जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।




