छत्तीसगढ़
6 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश में रहेगा रोका छेका, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इस साल 6 जुलाई से रोका छेका कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है जो 17 जुलाई तक चलेगा
AINS NEWS….छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि राज्य में 16 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक रोका छेका रहेगा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आदेश जारी करें कि सभी मवेशियों को गौठान में ले जाया जाए और उनके चारे पानी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि कृषि कार्य में यह मवेशी बाधा न बने, क्योंकि राज्य में अब बुवाई का समय है, जिसे देखते हुए रोका छेका किया जाता है, इस साल 6 जुलाई से रोका छेका कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है जो 17 जुलाई तक चलेगा, मुख्यमंत्री ने समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए हैं





