छत्तीसगढ़मनोरंजन

सुपरस्टार मन कुरैशी की एक और फिल्म रिलीज होगी अगले शुक्रवार को, नाम है दुल्हिन उही जउन पिया मन भाये

इस फिल्म का एक गीत "रखिया बरी" काफी पॉपुलर हो चुका है

AINS NEWS CHHOLIWOOD…आगामी शुक्रवार यानी 14 जुलाई को सुपरस्टार मन कुरैशी और चुलबुली अभिनेत्री सोनाली सहारे की जोड़ी से सजी फिल्म “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए” रिलीज होने जा रही है, इसके पूर्व छत्तीसगढ़ में मन कुरैशी की एक और फिल्म जीरो बनही हीरो धमाल मचा रही है, “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए” के गीत और ट्रेलर यूट्यूब पर अपलोड किए जा चुके है।
बता दें कि ट्रेलर को लाखों लोगों ने देखा है और अपना प्यार दिया है। छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए” के निर्देशक हैं शिव नरेश केसरवानी। फिल्म के निर्माता पवन तातेड रोशन सिंह और दीपक क्षत्रिय हैं। इस फिल्म का एक गीत “रखिया बरी” काफी पॉपुलर हो चुका है, इस फिल्म के साथ कई बातें जुड़ी हुई हैं जैसे मन कुरैशी और सोनाली सहारे की जोड़ी एक बार फिर 5 साल बाद दिखाई देगी, इन 5 सालों में मन कुरैशी और सोनाली सहारे ने अलग-अलग ढेर सारी फिल्में की हैं। इनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जाता है। उम्मीद है इस फिल्म को भी दर्शकों का वही प्यार मिलेगा। इस फिल्म के गीत और ट्रेलर को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button