छत्तीसगढ़

पीएम की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस का एक्सीडेंट, तीन की मौत छह घायल

बस का सुबह करीब पांच बजे हाईवा से टकराकर एक्सीडेंट हो गया

AINS NEWS…जिले के बेलतरा क्षेत्र के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रहे बस का सुबह करीब पांच बजे हाईवा से टकराकर एक्सीडेंट हो गया है,
बता दें हाईवा में पीछे से आ रही बस का एक्सीडेंट हुआ है। सूत्रों के अनुसार भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। जिससे यह सड़क हादसा हुआ, मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है इस सड़क हादसे मेंजिसमें 2 से 3 लोगो के मौत की मौत हो गई है। वही छह में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। घटना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग, टीआई, तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद रहे। घायलों को सिम्स और अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में एडमिट कराया गया है।

मृतक

  1. सजन पिता सोहन जाती बिजिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 माझापारा जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर
  2. रुकदेव सी घर पिता सोनसाए सिंह जाती गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर
  3. अकरम रजा पिता मोह्हम्मद इसरार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर जिला बलरामपुर

घायल गंभीर स्थिति मे अपॉलो हॉस्पिटल बिलासपुर भर्ती

  1. लीलू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, लटोरी, सूरजपुर )
  2. विषम्भर यादव (मण्डल महामंत्री भाजपा सूरजपुर )

सामान्य चोट सिम्स हॉस्पिटल मे भर्ती

  1. अमृतराम पिता होलसाय सूरजपुर
  2. रोशन देवांगन सूरजपुर

सिम्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

1 कबूतरी बाई सूरजपुर

2 अशोक कुमार सूरजपुर

 

Related Articles

Back to top button