छत्तीसगढ़
बस एक्सीडेंट में घायल और उनके परिजनों से मिले भाजपा नेता, समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए निर्देश
भाजपा नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें यथासंभव मदद का भी आश्वासन दिया
AINS NEWS…. 7 जुलाई को मोदी जी की सभा में शामिल होने के लिए सूरजपुर से निकले कार्यकर्ताओं की बस बेलतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 3 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और 6 लोग घायल हो गए थे, घायलों से मिलने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपोलो अस्पताल बिलासपुर पहुंचे, अस्पताल में उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और डॉक्टरों को समुचित इलाज करने का आग्रह किया, बाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी अपोलो अस्पताल पहुंचे और सड़क हादसे में सूरजपुर के घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उनके साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और बिलासपुर के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित रहे, भाजपा नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें यथासंभव मदद का भी आश्वासन दिया






