छत्तीसगढ़

नहीं रहे पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने की 80 हजार की मांग

रकम के बगैर स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह की मृत शरीर को बंधक बना कर रख दिया गया है

AINS NEWS….साप्ताहिक समाचार पत्र ओम दर्पण के संपादक ओमप्रकाश सिंह का एक जटिल बीमारी के चलते रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जिनकी कल रात असामयिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घड़ी में अदृश्य शक्तियां उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे यह कामना तो मेरे साथ सभी करेंगे लेकिन सहन शक्ति तो ओमप्रकाश सिंह के साथ ही इस दुनिया से रुखसत हो गई क्योंकि अब उनके परिवार वाले को डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन की दबंगई का सामना करना पड़ रहा है।
डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वाले मृतक के परिजन से इलाज की रकम 80 हजार की मांग कर रहे हैं, उक्त रकम के बगैर स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह की मृत शरीर को बंधक बना कर रख दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button