छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग… मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी, विधानसभा के सामने नग्न प्रदर्शन होने को लेकर भाजपा पहुंची राजभवन

धारा 144 वाले क्षेत्र में नाकाम व्यवस्था खुलकर सामने आ गई

AINS NEWS…आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन था, पहले दिन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं ने राज्य में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने और बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नग्न प्रदर्शन किया, जिससे धारा 144 वाले क्षेत्र में नाकाम व्यवस्था खुलकर सामने आ गई, इस व्यवस्था के विरोध में और संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश के राज्यपाल को देने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण राजभवन पहुंचे, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री शर्म करो के नारे भी लगाए, प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक श्री चंद्र सुंदरानी, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहे

Related Articles

Back to top button