
AINS RAIPUR….राजधानी रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले लंबे समय से लोगों को क्रिप्टोकरंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय ठग ईमरान बाशा को कायम्बटूर तमिलनाडु से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिस्ट रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में लिप्त अन्य आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अंतरराज्यीय ठग गिरोह लंदन बेस्ड हैस पे के नाम पर अलग-अलग राज्यों में सेमिनार के माध्यम लोगों को 300 दिन में पैसे डबल होने की बात कहकर झांसे में लेते थे। पूरे मामले में राजधानी रायपुर के भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी प्रार्थी के शिकायत किये जाने के बाद मामले का पुलिस ने आज खुलासा किया है।

घटना 2021 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्रार्थी को क्रिप्टोकरंसी में इनवेस्ट करने आयोजित सेमिनार के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें 300 दिनों में रकम डबल होने की बात कही जा रही थी। तब प्रार्थी आरोपियों के झांसे में आकर उनके बताये अकाउंट में 13,13,000 रुपये डाले गये। कुछ दिनों बाद ही आरोपियों द्वारा प्रार्थी को गोल मोल जवाब दिये जाने शुरू हो गये। जिस पर प्रार्थी ने आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।



