निलंबित आईपीएस जी पी सिंह को केंद्र सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाने की खबर
राज्य सरकार ने जीपी सिंह की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सिफारिश की थी

AINS NEWS…आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईपीएस जी पी सिंह को केंद्र सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाने की खबर है, बता दें कि राज्य सरकार ने जीपी सिंह की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सिफारिश की थी, इससे पहले भी राज्य ने 4 आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ जी पी सिंह को बर्खास्त करने की अनुशंसा भेजी थी तब केंद्र ने राज्य के अनुशंसा को खारिज कर दिया था, गौरतलब है कि 1 जुलाई 2021 की सुबह 6:00 बजे एसीबी और EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और उड़ीसा में जीपी के सहयोगियों समेत उनके सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था, जिसमें पांच करोड़ की चल अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था, छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले थे जिसके आधार पर रायपुर कोतवाली में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह पर राज्य सरकार ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था, जिसकी चालानी कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने करके कोर्ट में पेश कर चुकी है, जो विचाराधीन है, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में अनुपात हीन संपत्ति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 201 467 और 471 के आरोप में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह का प्रकरण दर्ज है





