
AINS NEWS, NARAYAN SHARMA…माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जनता को यह तो बता दीजिए कि जिस रायपुर की दक्षिण की सीट को हराने की बात आप और कांग्रेस पार्टी कर रही है, उस दक्षिण की सीट से जीते विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को तो आपने ही संरक्षण दे रखा है, पूर्व मंत्री को जो बंगला आप ने दे रखा है ऐसा बांग्ला वर्तमान मंत्रियों के पास भी नहीं है, इतनी मेहरबानी बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर क्यों ? महासमुंद जिले के जलकी ग्राम कि वन विभाग, जल संसाधन विभाग की जमीन व नदी नाले पर अवैध कब्जा करने वाले बृजमोहन अग्रवाल और उसके परिवार वालों पर इतनी मेहरबानी क्यों ?


पिछले चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की बजाय राजनीति के नौसिखिया कन्हैया अग्रवाल को टिकट देकर बृजमोहन अग्रवाल को जीतने का अवसर क्यों दिया गया ? जलकी प्रकरण में कार्रवाई कब तक होगी क्या कोई मजबूत उम्मीदवार कांग्रेस का वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विरुद्ध उतारेगी, कांग्रेस पार्टी या नूरा कुश्ती के लिए कमजोर प्रत्याशी चुनाव मैदान में दक्षिण की सीट से होगा,

माननीय मुख्यमंत्री जी आपकी सरकार के साढ़े 4 साल में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से जुड़े हुए सभी ठेकेदारों को सबसे ज्यादा ठेके मिले हैं, इसकी भी छत्तीसगढ़ राज्य अपराध अन्वेषण ब्यूरो से जांच करवा लीजिए अगर आप वास्तव में जांच करवा लिए और छत्तीसगढ़ की जनता के सामने प्रस्तुत कर दिए तो कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण की सीट आसानी से जीत जाएगी, नूरा कुश्ती नहीं होगी तो कांग्रेस की जीत पक्की है





