केशकाल के मुख्य मार्ग की जर्जर हालत और बारिश में हो रहे गड्ढों के विरोध में युवा मोर्चा गड्ढों में बेसरम के पौधे लगाकर भूपेश बघेल सरकार का किया विरोध
बस्तर की लाइफ लाइन कही जाती है केशकाल घाटी

AINS NEWS केशकाल…केसकाल घाट से बेड़मा मुखमार्ग की जर्जर हालत और बारिश के कारण हो रहे गड्ढों के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा रहा है। जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य विरेन्द्र महेश बघेल और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेश सिन्हा के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा केशकाल के मुख्य मार्ग में हुए गड्ढों में बेशरम का पौधा लगाकर कांग्रेस सरकार को जगाने के साथ भूपेश बघेल, स्थानीय विधायक संतराम नेताम, और पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।


इस विरोध प्रदर्शन के बारे में विरेन्द्र बघेल ने बताया कि – जो हमारे बस्तर की लाइफ लाइन कही जाती है केशकाल घाटी से लगें केशकाल घाट और केशकाल शहर का मुख्यमार्ग की सड़क की स्थिति है बारिश के दिनों में बहुत ज्यादा जर्जर हो जाता है बड़े-बड़े गड्ढे होते हैं जो जानलेवा होने के साथ आए दिन दुर्घटना होते रहती है, बस्तर के जितने भी विधायक मंत्री और बड़े अधिकारी हैं इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, परंतु उन्होंने कभी इस सड़क के मरम्मत की भी विषय में कोई ध्यान नहीं दिया है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटना में कई जाने चली जाती है इसलिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सरकार व उनके विधायको को उनके कुंभकर्ण नींद से जगाने के लिए सड़क के गड्ढों में बेशरम पौधे को गड़ा कर यूवा मोर्चा ने विरोध जताया, इसके बाद भी अगर सड़कों की मरम्मत नहीं होती तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी स्थानीय व क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी और चक्का जाम करेगी।




