छत्तीसगढ़
उपस्वास्थ केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम, नाराज ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम डिगेश पटेल पहुंचे उपस्वास्थ केंद्र
एसडीएम डिगेश पटेल उप स्वास्थ केंद्र पहुँच कर जायजा लिए और अव्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देशित किया

AINS NEWS…धरमजयगढ़… बायसी कालोनी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र की अनिमितताओ को लेकर आज ग्रामीण एकजुट होकर वहां पहुंचे और धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल को बुलाकर वहां चल रही अव्यवस्थाओं के बारे में बताया, इस दौरान एसडीएम डिगेश पटेल उप स्वास्थ केंद्र पहुँच कर जायजा लिए और अव्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देशित किया , आपको बता दे की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बायसी में आज कई ग्रामीण पहुंचे और स्टाफ की कमी तथा मरीजों को हो रही असुविधाओं को लेकर एसडीएम डिगेश पटेल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर एसडीएम को समस्याओं को विस्तार से बताया और डॉक्टरों को अपने डियूटी पर तैनात रहने की बात करते हुए क्षेत्रीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए समझाईस दी गई।






