छत्तीसगढ़

शहर के मौदहापारा में देर रात बलवा हुआ, मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

घटना में 2 युवक मौदहापारा निवासी आसिफ और फिरोज गंभीर रूप से घायल हुए हैं

ains news…राजधानी में गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. शहर के मौदहापारा में देर रात बलवा हुआ है. दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में जमकर तलवार, चाकू, और फरसा चले. इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और दुकानों को भी हथियारों से नुकसान पहुंचाया है. ये पूरी वारदात इलाके में लगी CCTV कैमरे में कैद हो गई है. इस मामले में मौदहापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबंधा मैदान के पास मंगलवार की रात बलवा हुआ. जिसमें दो पक्षों के युवकों ने जमकर तलवार, चाकू, फरसा और डंडे चलाए. इस घटना में 2 युवक मौदहापारा निवासी आसिफ और फिरोज गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. हिंसक झड़प का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें बदमाश हाथों में हथियार लिए लहराते दिख रहे है और खड़ी गाड़ियों एवं दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे हैं.
l

Related Articles

Back to top button