छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव, एक दूसरे को शुभकामनायें भी दी

मेंहदी, सावन गीत, परंपरागत व्यंजनों के साथ हुये विविध कार्यक्रम

AINS NEWS जगदलपुर…. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में सावन उत्सव मनाया गया। जिसमें सावन माह से जुड़े परंपरागत विविध कार्यक्रम भी हुये। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें सावन उत्सव में सहभागी बनी।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने बताया कि सावन उत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष महिला मोर्चा द्वारा मनाया जाता है। सावन उत्सव में सभी कार्यकर्तायें हरे परिधान के साथ शामिल हुई। मेंहदी, सावन गीत, परंपरागत व्यंजनों के संग सावन उत्सव धूमधाम से मना और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनायें भी दी।

महिला मोर्चा के सावन उत्सव आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, गोदावरी साहू, ललिता बघेल, ममता राणा, रामकुमारी यादव, लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन, अन्नपूर्णा नायडू, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, किरण दीवान , डाकेश्वरी पांडे, गीता नाग, रंजीता जोशी, शीला पटेल, धनमती, पदमा कश्यप, मीना विश्वकर्मा, शांति नाग, कौशल्या साहू, नीलेश्वरी भागवतकर, अनिता मित्रा, अलका सेंगर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तायें व महिलायें उपस्थित रहीं।
________

Related Articles

Back to top button