
AINS NEWS….वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद नेताम ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, अब वे आदिवासी संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष करेंगे, उनके कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज का सम्मान नहीं किया, जिसका नतीजा है के आदिवासी नेता जो कांग्रेस में हैं वह धीरे-धीरे पार्टी छोड़ रहे हैं। बता दें कि अरविंद नेताम मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ से मंत्री भी रहे हैं, वे काफी वरिष्ठ और अनुभवी माने जाते हैं, ऐन चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।





