छत्तीसगढ़

मिला वन अधिकार पत्र, आदिवासी समाज से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया धन्यवाद

पर्यावरण व जैव विविधताओ का संरक्षण व संवर्धन करना आपके हाथ में है

AINS NEWS केसकाल……आदिवासी समाज मारी क्षेत्र में वन संसाधन दावा फार्म तैयार करने में व सभी के प्रयास के बदौलत ही विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम कुमुड के वन अधिकार समिति व ग्रामवासियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र मिला, ग्राम कुमुड के ग्राम सभा के सदस्यों के हक की लड़ाई लड़ने वाले आदीवासी उर्जावान युवक राजेश आचल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के लिए वनाधिकार पत्र जिनके नाम से मिले है उनके ऊपर निर्भर करता है कि वे अपने गांव को कैसे बेहतर बना सकते हैं, पर्यावरण व जैव विविधताओ का संरक्षण व संवर्धन करना आपके हाथ में है
इस उपलब्धि पर  राजेश आचल ने वन मंडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी शंकर लाल सिन्हा को, कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त  को धन्यवाद दिया और विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी और उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि शेष गांवों को भी अतिशीघ्र वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदाय करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button